Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रजनीश सैनी
रिपोर्टर रजनीश सैनी – लक्सर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जैतपुर में आज भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. विजय सैनी का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। डॉ. विजय सैनी के गांव पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया और जनसंपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि डॉ. विजय सैनी लंबे समय से भाजपा संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है। ग्रामीणों ने पार्टी हाईकमान से मांग की है कि आगामी विधानसभा चुनाव में लक्सर विधानसभा से…
* रिपोर्टर रजनीश सैनी – लक्सर, 19 सितंबर 2026 आज दिनांक 19-09-2026 को प्रातः 2:00 बजे ग्राम भूरनी खतिरपुर से एक सनसनीखेज सूचना प्राप्त हुई। गांव के पास एक खेत में 10 फुट लंबा विशालकाय मगरमच्छ देखे जाने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग की लक्सर टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही लक्सर वन रेंज की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने बड़ी सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से काबू में किया। *मगरमच्छ का विवरण:* – *लंबाई:* 10 फुट – *वजन:* 1 क्विंटल 36 किलोग्राम वन…
रिपोर्टर रजनीश सैनी – भारतीय किसान यूनियन क्रांति के प्रदेश अध्यक्ष यूनुस प्रधान की अध्यक्षता में सुल्तानपुर में संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष यूनुस प्रधान ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन क्रांति द्वारा आगामी 24 सितंबर को देहरादून कूच किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों और संगठन के कार्यकर्ताओं के शामिल होने की तैयारी की जा रही है। यूनुस प्रधान ने बताया कि देहरादून पहुंचकर किसानों…
लक्सर। लक्सर पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार सीमली निवासी राजीव कुमार की स्पलेंडर प्लस और खानपुर थाना क्षेत्र के तुगलपुर निवासी गोविंद की एचएफ डीलक्स बाइक चोरी होने के मामले दर्ज किए गए थे। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान जिशान (26) निवासी धनपुरा और अहसान (27) निवासी लक्सरी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार…
रिपोर्टर रजनीश सैनी – आज लक्सर में एक साथ सैकड़ों लोगो ने बीजेपी की सदस्यता छोड़ दी जिससे बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है।इन लोगो का कहना है कि हम सभी लोग प्रमोद खारी ब्रिगेड के लोग है हमारे नेता प्रमोद खारी है।वह जहां भी जाएंगे हम उसी पार्टी की सदस्यता लेंगे हम नेताजी के पार्टी छोड़ने का दिल से सहयोग करते है।बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी संख्या में एक ही विधान सभा में सदस्यता छोड़ने से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। मौके पर हरजीत सिंह समर्थक प्रमोद खारी , अभिषेक चौहान सचिव प्रमोद खारी वह काफी संख्या में…
लक्सर। भारतीय किसान यूनियन (क्रांति अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी ने लक्सर उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई कथित पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए निष्पक्ष जांच, छात्रों से संवाद और शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की गई।ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पद से हटाने, पेपर लीक मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, शिक्षा एवं चिकित्सा को अधिक सुलभ बनाने तथा निजी शिक्षण संस्थानों से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक कदम उठाने की मांग भी शामिल है। संगठन ने छात्रों के…
गोविंदगढ़ के ग्रामीणों ने मारपीट, सामान और आभूषण गायब होने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की रिपोर्ट रजनीश सैनी – लक्सर। पथरी क्षेत्र के गोविंदगढ़ गांव निवासी रीना पत्नी पंकज, अनुभव पुत्र सेवाराम, पंकज पुत्र नैन सिंह और अजीत सिंह ने शुक्रवार को लक्सर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने साथ मारपीट की घटना होने का आरोप लगाया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, बीती 1 जून को शाम करीब 5:30 बजे वे एक जमीन को गिरवी रखकर धनराशि लेने के सिलसिले में लक्सर तहसील आए थे। उनका आरोप है कि तहसील मोड़ के पास पहले से मौजूद कुछ लोगों ने…
लक्सर के कंकरखाता गांव में आज डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति रखने को लेकर दो पक्षों में तनाव पैदा हो गया गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए मामले की शिकायत लक्सर पुलिस प्रशासन व राजस्व प्रशासन से की गई लक्सर उप जिलाधिकारी व एसपी देहात भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे जहां हालात पर नियंत्रण रखने के लिये कोशिश की गई मामला कई घन्टो तक चलता रहा । गांव में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिये पी एस सी की टुकड़ी तैनात कर दी गई है ।मौके पर पहुंचे एसपी देहात शेखर जुयाल ने बताया कि दो…
रिपोर्ट रजनीश सैनी। —- खानपुर -राष्ट्र के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज नव युवा कल्याण समिति द्वारा ब्राइट फ्यूचर चिल्ड्रन एकेडमी पोड़ोवली खानपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । जिन्होंने सभी को देशभक्ति एवं प्रकृति को सुरक्षित करने कि भावना से ओतप्रोत कर दिया।समिति के सदस्यों व विद्यालय परिवार ने मिलकर विद्यालय में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय के संस्थापक…
रिपोर्ट रजनीश सैनी — भाजपा नेता प्रमोद खारी ने कहा कि लक्सर विधानसभा कि जनता पिछले 15 वर्षो से विकास को तरस रहीं हैं जनप्रतिनिधि लक्सर के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे है अब वक्त आ गया है कि जनप्रतिनिधियों के इस सौतेले व्यवहार का जवाब दिया जाए उन्होंने कहा यहां की जनता के साथ किए गए सौतेले व्यावहार को बर्दास्त नहीं किया जाएगा आपको बताते चले कि इन 15 वर्षो में लगातार 10 वर्ष तक लक्सर विधान सभा सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा है संजय गुप्ता बीजेपी से लगातार दो बार विधायक बनेप्रमोद खारी वरिष्ठ बीजेपी नेता बीजेपी…
