रिपोर्टर रजनीश सैनी – लक्सर वन प्रभाग क्षेत्र में मगरमच्छों के घरों में घुसने की दो घटनाएं सामने आई हैं। ग्राम खेड़ी कला और टांडा महतोली में घरों के अंदर मगरमच्छ मिलने से लोगों में दहशत का माहौल रहा। सूचना मिलते ही वन विभाग की लक्सर टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों मगरमच्छों का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
पहली घटना ग्राम खेड़ी कला की है, जहां सुबह करीब 4 बजे रणबीर पुत्र रतीराम की बैठक में 8 से 10 फुट लंबा विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकाला।
वहीं, दूसरी घटना ग्राम टांडा महतोली की है, जहां ग्राम प्रधान युवराज के घर के अंदर मगरमच्छ मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर उसका भी सुरक्षित रेस्क्यू किया।
दोनों घटनाओं में वन विभाग की टीम में वन आरक्षी सुमित कुमार सैनी, गुरजंट सिंह और भोपाल सिंह शामिल रहे। लगातार घरों के अंदर मगरमच्छ मिलने की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों मगरमच्छों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

