रिपोर्टर रजनीश सैनी – लक्सर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जैतपुर में आज भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. विजय सैनी का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। डॉ. विजय सैनी के गांव पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया और जनसंपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि डॉ. विजय सैनी लंबे समय से भाजपा संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है। ग्रामीणों ने पार्टी हाईकमान से मांग की है कि आगामी विधानसभा चुनाव में लक्सर विधानसभा से डॉ. विजय सैनी को भाजपा का टिकट दिया जाए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि यदि डॉ. सैनी को मौका मिलता है तो लक्सर में भाजपा और अधिक मजबूत होगी।स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण सुभाष, नरेश,रोशन लाल,डॉक्टर अशोक सैनी, शिव कुमार, सूर्यकांत, राजेश ,मुकेश ,ओमपाल, धर्मवीर और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

