Author: रजनीश सैनी

रिपोर्टर रजनीश सैनी – लक्सर स्थित जमदग्नि पब्लिक स्कूल में दीपावली के पावन अवसर पर दीपावली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ओम प्रकाश जमदग्नि एवं उनके परिवार की ओर से किया गया।समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में आकर्षक मेले का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए। मेले में लोगों के लिए खानपान, मनोरंजन और अन्य आकर्षक गतिविधियों की व्यवस्था की गई। मेले में पहुंचे लोगों ने विभिन्न स्टॉलों का आनंद लिया और दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में…

Read More

रिपोर्टर रजनीश सैनी – लक्सर विधानसभा में 2027 के चुनाव की घंटी अभी से बजने लगी है। सियासी मैदान में अपनी ताकत दिखाने के लिए उत्तराखंड सरकार के दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने आज ऐसा शक्ति प्रदर्शन किया, जिसने लक्सर की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। निरंजनपुर की धरती से किसानों के सम्मान और भारतीय जनता पार्टी के सम्मान में निकली हजारों ट्रैक्टरों की रैली ने चुनावी माहौल को गरमा दिया। हजारों ट्रैक्टरों का काफिला, समर्थकों का उमड़ता जनसैलाब और भाजपा के नारों से गूंजता माहौल… हर तरफ एक ही चर्चा—2027 में लक्सर विधानसभा से भाजपा का…

Read More

रिपोर्टर रजनीश सैनी – जनपद हरिद्वार में अपराध और नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लक्सर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7.12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इन कार्रवाइयों से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के अभियान को गति मिली है। स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के दौरान…

Read More

पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद के नेतृत्व में मुख्य अतिथि डॉ. हरक सिंह रावत ने पार्टी का प्रतीक चिन्ह पहनाकर दिलाई सदस्यता । लक्सर में आज कांग्रेस के सदस्यता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान में कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा और बसपा से जुड़े सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी का दामन थामा। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व राज्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता रविंद्र सिंह आनंद ने डॉ. हरक सिंह रावत का…

Read More

रिपोर्टर – रजनीश सैनी लक्सर। हरिद्वार जनपद के लक्सर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने गौकशी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से करीब 120 किलोग्राम गौमांस और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अपराधियों और गौ-तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 27 अक्टूबर 2026 को लक्सर पुलिस ग्राम संघीपुर क्षेत्र में चेकिंग और…

Read More

लक्सर। महाराजा भागीरथी विशाल सैनी सभा रजिस्टर्ड में जिला अध्यक्ष पद को लेकर विवाद खुलकर सामने आ गया है। पूर्व जिला अध्यक्ष बाबूराम सैनी ने संगठन के पदाधिकारियों पर बिना सूचना और बैठक के उन्हें पद से हटाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी जगह ईश्वर चंद सैनी को नया अध्यक्ष बना दिया गया। वहीं, ईश्वर चंद सैनी की ओर से बाबूराम सैनी पर संगठन के हिसाब-किताब में गड़बड़ी के आरोप लगाए जाने से विवाद और गहरा गया है। इस पूरे मामले को लेकर बाबूराम सैनी के समर्थकों में नाराजगी है। मंगलवार को लक्सर-हरिद्वार रोड स्थित मुखिया…

Read More

रिपोर्टर रजनीश सैनी – लक्सर में महाराजा भागीरथ की मूर्ति को लेकर चल रहा विवाद लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में अब डॉ. विजय सैनी ने भी अपनी बात रखते हुए स्पष्ट कहा कि यह सैनी समाज से जुड़ा मामला है और दूसरे नेताओं को इसमें राजनीति करने से बचना चाहिए। डॉ. विजय सैनी ने कहा कि महाराजा भागीरथ सैनी समाज के लिए आस्था, सम्मान और गौरव के प्रतीक हैं। ऐसे में उनकी मूर्ति को लेकर चल रहे विवाद को समाज के सम्मान और भावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी…

Read More

रिपोर्टर रजनीश सैनी – लक्सर वन प्रभाग क्षेत्र में मगरमच्छों के घरों में घुसने की दो घटनाएं सामने आई हैं। ग्राम खेड़ी कला और टांडा महतोली में घरों के अंदर मगरमच्छ मिलने से लोगों में दहशत का माहौल रहा। सूचना मिलते ही वन विभाग की लक्सर टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों मगरमच्छों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। पहली घटना ग्राम खेड़ी कला की है, जहां सुबह करीब 4 बजे रणबीर पुत्र रतीराम की बैठक में 8 से 10 फुट लंबा विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकाला।…

Read More

लक्सर। महाराजा भागीरथ जी की प्रतिमा को लेकर चल रहे मामले के बीच सैनी समाज की बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में रायसी क्षेत्र के कुड़ी नेतवाला में एक निजी स्कूल में सैनी समाज की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई,जिसमें समाज के लोगों ने बाबूराम सैनी को पूर्ण समर्थन देने की बात कही। बैठक में समाज के लोगों ने कहा कि महाराजा भागीरथ जी की प्रतिमा समाज के लोग अपने स्तर पर आर्थिक सहयोग और चंदा एकत्रित करके स्थापित करेंगे। साथ ही प्रतिमा का अनावरण भी समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों के माध्यम से ही कराया जाएगा। बैठक…

Read More

रिपोर्टर रजनीश सैनी – किसान सेवा सहकारी संघ के चुनाव में शनिवार को सभापति और उपसभापति पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इसमें अकौढ़ा खुर्द निवासी भाजपा नेता दीपक गुप्ता को उपसभापति और दिनेश कुमार को सभापति चुना गया। दोनों पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण निर्वाचन निर्विरोध रहा। जीत के बाद समर्थकों ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी जताई। रायसी स्थित बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड में संघ के डायरेक्टर पदों के लिए शुक्रवार को चुनाव कराया गया था। चुनाव प्रक्रिया के दौरान दिनेश कुमार, पंकज कुमार…

Read More