Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रजनीश सैनी
रजनीश सैनी — हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज, रायसी (हरिद्वार) के लिए यह गर्व का विषय है कि कॉलेज के दो सहायक प्राध्यापकों डॉ. कृष्ण पाल तोमर एवं डॉ. अल्का हरित को शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर उत्कृष्ट कार्यों एवं नवाचारों हेतु प्रतिष्ठित “डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान – 2025” से सम्मानित किया गया। पूरे कॉलेज में खुशी का माहौल है। यह सम्मान एम.एस.एस.एस. फाउंडेशन (पंजीकृत), बागपत एवं किशन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टीचर एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक दिवस विशेष आयोजन – सेवा अलंकरण पुरस्कार समारोह 2025 के…
रिपोर्ट रजनीश सैनी — दिनांक 10.09.2025 कोइफको हरिद्वार द्वारा नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ग्राम- रायसी, ब्लॉक लक्सर, जनपद हरिद्वार में किसान सभा का आयोजन किया गया। जिसमें की किसानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अजब सिंह ने की तथा संचालन श्री प्रियांश दीक्षित, जेएफआर, इफको रूडकी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में श्री दीक्षित जी ने,किसानों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, मृदा नमूने लेने की विधि, संकट हरण बीमा योजना, तथा 1 से 15 सितंबर तक मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।श्री विनोद कुमार जोशी, क्षेत्रीय अधिकारी,…
रिपोर्टर रजनीश सैनी — लक्सर क्षेत्र के दाबकी कला निवासी एक 70 वर्षीय महिला व उसके परिजनों ने प्रेस वार्ता कर महिला के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला शुभलेश के पुत्र अनुराग व पुत्रवधू पूजा और पुत्री ललिता ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बीती 22 अगस्त 2025 को गांव के ही रहने वाले करीब आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर उनकी माता करीब 70 वर्षीय शुभलेश के साथ मारपीट की थी। इस घटना के बाद से वह बेहद दहशत में हैं। पीड़ित महिला के परिवार का कहना है कि घटना…
रिपोर्टर रजनीश सैनी — खबर लक्सर से है जहां लक्सर बलावली मार्ग पर पशु मांस से भरी पिकअप गाड़ी ने गाय को टक्कर मार दी। टकर लगने से गाय कि मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। बाद में गुस्साए ग्रामीणों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने, कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए रोड जाम कर दिया।खानपुर विधायक उमेश कुमार भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर, बजरंग दल कार्यकर्ताओं के समर्थन में सड़क पर बैठ गए।पुलिस ने लोगों को समझने का प्रयास किया लेकिन हंगामा इतना बढा की कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी और…
रिपोर्टर रजनीश सैनी लक्सर —उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की सुल्तानपुर शाखा सोमवार को नए भवन में स्थानांतरित हो गई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष हरिहर पटनायक ने फीता काटकर नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीमती उमानाथ और महाप्रबंधक सुश्री भारती नौडियाल विशेष अतिथि रहीं।उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र की सभी स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं को बुलाया गया। महिलाओं ने अपने समूह में तैयार की गई वस्तुएँ भेंट कर बैंक अधिकारियों का सम्मान किया।इस मौके पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष हरिहर पटनायक ने कहा कि“उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, शाखा नेटवर्क…
रिपोर्टर रजनीश सैनी — आज दिनांक 21.08.21025 को टांडा भगमल गुरुद्वारे में सेवा का काम कर रहे धर्मेंद्र नामक व्यक्ति ने चौकी रायसी में आकर सूचना दी की दरगाहपुर के पास किसी अंजान शख्स ने उससे ₹1 लाख रूपये नगद, मोटरसाइकिल व मोबाइल छीन कर मौके से फरार हो गया।लूट की सूचना को गंभीरता से लेते हुए रायसी पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज रावत सहायक पुलिस कर्मियों अनिल वर्मा , प्रदीप कनौजिया, सुरजीत सिंह, महेंद्र सिंह के साथ बिना समय गवाए घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास के लोगों एवं राहगीरों से पूछताछ में ऐसी कोई भी घटना सामने न आने पर पुलिस…
रिपोर्ट रजनीश सैनी — लक्सर में लक्सर बालावाली मुख्य मार्ग पर अकोढा कला गांव के पास तेज गति से आमने सामने से आ रही दो कार आपस में टकरा गई गति तेज होने के कारण दोनों ही कार सड़क से नीचे नाले में जा गिरी । हालांकि एक कार चालक को कार की छत पर बने सनरूफ को तोड़कर बाहर निकाला गया जबकि दूसरी कार में सवार लोग अपने आप ही बाहर निकल आए चश्मदीद ने बताया कि दोनों गाड़ियां विपरीत दिशाओं से आ रही थी जैसे ही कार नाले पर बनी पुलिया पर पहुंची तो आपस में टकरा गई…
रिपोर्टर रजनीश सैनी __ आप को बता दें कि कुँवर प्रभा (पी.जी.) कॉलेज लालढांग हरिद्वार में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुश्री नताशा सिंह जो कि सी.ओ. लक्सर के पद पर है कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही, उन्होंने महाविद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए छात्र छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना की। सुश्री नताशा सिंह ने अपने संबोधन में छात्र/छात्राओं को बताया कैसे वे मेहनत और लगन से प्रयास करके सिविल सेवा परीक्षा पास कर देश सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय की अध्यक्ष डॉ प्रभावती, सचिव डॉ के.पी.सिंह…
रिपोर्ट रजनीश सैनी — लक्सर के मुंडाखेड़ा कलां गांव में ग्रामीण मदनपाल के घर में रात्रि के समय में एक विशालकाय मगरमच्छ घुस गया । मदनपाल रात्रि में अपने पशुओं को देखने लिये उठे ही थे कि उन्होंने देखा की एक मगरमच्छ उनके घर में आ गया है । तत्काल ही सभी घरवालों को उठाया शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग जाग गए । और मगरमच्छ के बारे में वनक्षेत्राधिकारी लक्सर को सूचना देकर मामले से अवगत कराया गया ।मामले की गम्भीरता को देखते हुए वन विभाग द्वारा रेस्क्यू टीम को रात्रि में ही रवाना कर दिया गया वन विभाग टीम…
रिपोर्ट रजनीश सैनी — माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।इसी दिन जन्माष्टमी पर्व भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें सुसज्जित झाँकियाँ, राधा–कृष्ण नृत्य-नाटिका तथा आकर्षक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में ओजस्वी (नर्सरी) ने प्रथम स्थान, शिवाय (सीनियर के.जी.) ने द्वितीय स्थान तथा आर्या सेन (के.जी.) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार वैभव, देव एवं पिहू को प्रदान किए गए।इस अवसर पर…
