Writing
रिपोर्टर रजनीश सैनी – रायसी तेज हवा के चलते रायसी क्षेत्र में लक्सर-बालावाली रोड पर एक पेड़ टूटकर विद्युत लाइन पर गिर गया, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही रायसी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और मोर्चा संभालते हुए यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी तथा विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने की जानकारी देते हुए विद्युत कर्मियों को भी मौके पर बुलाया।
रायसी पुलिस की तत्परता से सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुचारू कराई गई। वहीं, वन विभाग और विद्युत कर्मियों को सूचित कर पेड़ हटाने एवं विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की पहल की गई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

