Close Menu
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • उत्तर- प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • धर्म-आस्था
  • वायरल वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

लक्सर थाने के गेट पर युवक ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर; सीएचसी में भर्ती

September 29, 2026

आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों ने किया आशा बहनों और गर्भवती महिलाओं का सम्मान प्रसव पूर्व देखभाल को लेकर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

September 26, 2026

लक्सर में मगरमच्छ का रेस्क्यू, वन विभाग की टीम ने दिखायी मुस्तैदी

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
rpnnewsrpnnews
Subscribe
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • उत्तर- प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • धर्म-आस्था
  • वायरल वीडियो
rpnnewsrpnnews
Home»अपराध»लक्सर थाने के गेट पर युवक ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर; सीएचसी में भर्ती
अपराध

लक्सर थाने के गेट पर युवक ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर; सीएचसी में भर्ती

रजनीश सैनीBy रजनीश सैनीSeptember 29, 2026No Comments2 Mins Read
Share
LinkedIn Facebook Twitter Pinterest Telegram WhatsApp

रिपोर्टर रजनीश सैनी – थाना लक्सर परिसर में मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई। एक अज्ञात व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल (UK 08 BH 0865) से थाने पहुंचा और प्रवेश द्वार के बायीं ओर बाइक खड़ी कर खुद पर आग लगा ली।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह व्यक्ति पहले से ही शरीर पर तेल जैसा ज्वलनशील पदार्थ डालकर आया था। उसने साथ लाई माचिस से खुद को आग के हवाले कर दिया।
थाना कार्यालय में मौजूद हेड कांस्टेबल मनोज मलिक, कांस्टेबल अरविंद रावत और दिवसाधिकारी उपनिरीक्षक रोहित कुमार ने तत्परता दिखाते हुए हवालात में रखा कंबल डालकर आग बुझाई। तब तक वह आंशिक रूप से झुलस चुका था।
मौके पर प्रभारी निरीक्षक ने वीडियोग्राफी कराते हुए अन्य पुलिसकर्मियों और शिकायतकर्ताओं के सामने उससे नाम-पता पूछा। उसने अपना नाम नारायण उर्फ नीटू पुत्र तेजपाल, निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द बताया।
आग लगाने का कारण पूछने पर उसने पहले बताया कि उसका अपने भाई के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। आरोप लगाया कि उसकी जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा दिया गया है। कल गांव में पंचायत भी हुई थी, लेकिन किसी ने उसका साथ नहीं दिया। पूछने पर उसने स्वीकार किया कि इस संबंध में उसने थाने पर पहले कोई शिकायत नहीं दी थी।
इसके बाद उपनिरीक्षक शहजाद अली और उपनिरीक्षक यशबीर सिंह नेगी उसे निजी वाहन से उपचार के लिए सरकारी अस्पताल सीएचसी लक्सर भिजवाया।
सीएचसी लक्सर में तहसीलदार लक्सर के समक्ष दिए गए बयान में नारायण उर्फ नीटू ने बताया कि उसने खुद पर डीजल डालकर आग लगाई है। उसने यह भी कहा कि उसके साले ईश्वर सिंह ने उससे 30 लाख रुपये नकद लिए थे। पैसे वापस मांगने या बदले में जमीन देने को कहने पर साले ने उसे “कहीं जाकर मर जा” कह दिया।
उसने बयान में कहा कि साले और एक अन्य व्यक्ति से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने इस प्रकरण की जांच वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट को सौंपी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp
रजनीश सैनी
  • Website
  • Facebook

Related Posts

आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों ने किया आशा बहनों और गर्भवती महिलाओं का सम्मान प्रसव पूर्व देखभाल को लेकर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

September 26, 2026

लक्सर में मगरमच्छ का रेस्क्यू, वन विभाग की टीम ने दिखायी मुस्तैदी

September 23, 2026

लक्सर विधानसभा के जैतपुर में डॉ. विजय सैनी का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने की टिकट की मांग

September 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Our Picks
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Don't Miss

लक्सर थाने के गेट पर युवक ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर; सीएचसी में भर्ती

रिपोर्टर रजनीश सैनी – थाना लक्सर परिसर में मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे एक सनसनीखेज…

आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों ने किया आशा बहनों और गर्भवती महिलाओं का सम्मान प्रसव पूर्व देखभाल को लेकर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

September 26, 2026

लक्सर में मगरमच्छ का रेस्क्यू, वन विभाग की टीम ने दिखायी मुस्तैदी

September 23, 2026

लक्सर विधानसभा के जैतपुर में डॉ. विजय सैनी का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने की टिकट की मांग

September 22, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

About Us
About Us

RPN News भारत का उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों को आसान भाषा में महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हम किसी भी राजनीतिक, धार्मिक और व्यक्ति विशेष की विचारधारा का समर्थन नहीं करते है , हमारा उद्देश्य सिर्फ निष्पक्ष और सच्ची खबरें को अपने पाठको तक पहुंचाना है .

Email Us: info@rpnnews.in
Contact: +91 9917929992

Our Picks
New Comments
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • हरिद्वार
    • देश-दुनिया
    • Buy Now
    © 2026 RPN News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Ad Blocker Enabled!
    Ad Blocker Enabled!
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.
    Go to mobile version