रिपोर्टर रजनीश सैनी – किसान सेवा सहकारी संघ के चुनाव में शनिवार को सभापति और उपसभापति पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इसमें अकौढ़ा खुर्द निवासी भाजपा नेता दीपक गुप्ता को उपसभापति और दिनेश कुमार को सभापति चुना गया। दोनों पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण निर्वाचन निर्विरोध रहा। जीत के बाद समर्थकों ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी जताई।
रायसी स्थित बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड में संघ के डायरेक्टर पदों के लिए शुक्रवार को चुनाव कराया गया था। चुनाव प्रक्रिया के दौरान दिनेश कुमार, पंकज कुमार और बंटी कुमार निर्विरोध चुने गए थे। वहीं राधा रानी, ज्योति, सीमा, मोना और भाजपा नेता दीपक गुप्ता ने चुनाव में जीत हासिल की। चुनाव में कादिर, नीतीश और शशांक को हार का सामना करना पड़ा।
शनिवार को सभापति पद के लिए दिनेश कुमार ने नामांकन दाखिल किया, जबकि उपसभापति पद पर दीपक गुप्ता ने अपना पर्चा भरा। निर्धारित समय तक दोनों पदों के लिए किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। इसके बाद दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। निर्वाचन के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनसे सहकारी संघ के माध्यम से किसानों के हित में काम करने की उम्मीद जताई। इस मौके पर दीपक कुमार, जितेंद्र चौधरी, विशाल चौधरी, विकास कुमार, पवन प्रधान, विजेंद्र कुमार, मनीष कुमार, जसवीर प्रधान, अंकुर कुमार, युद्धवीर, राहुल सैनी, गन्ना विकास समिति के डायरेक्टर विषम सिंह सैनी, अर्जुन, शिवकुमार शर्मा, जितेंद्र नागर, गोविंद चौधरी, बृजेश सैनी और महेंद्र सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

