रिपोर्टर रजनीश सैनी – लक्सर विधानसभा में 2027 के चुनाव की घंटी अभी से बजने लगी है। सियासी मैदान में अपनी ताकत दिखाने के लिए उत्तराखंड सरकार के दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने आज ऐसा शक्ति प्रदर्शन किया, जिसने लक्सर की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
निरंजनपुर की धरती से किसानों के सम्मान और भारतीय जनता पार्टी के सम्मान में निकली हजारों ट्रैक्टरों की रैली ने चुनावी माहौल को गरमा दिया। हजारों ट्रैक्टरों का काफिला, समर्थकों का उमड़ता जनसैलाब और भाजपा के नारों से गूंजता माहौल… हर तरफ एक ही चर्चा—2027 में लक्सर विधानसभा से भाजपा का चेहरा कौन होगा?
दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने हरी झंडी दिखाकर विशाल ट्रैक्टर रैली को रवाना किया। इस दौरान उमड़ा समर्थकों का हुजूम उनके लगातार बढ़ते राजनीतिक प्रभाव और विधानसभा में सक्रियता का संदेश देता नजर आया।
हालांकि चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन ओमप्रकाश जमदग्नि की लगातार बढ़ती क्षेत्रीय सक्रियता और उनके समर्थन में जुट रही भीड़ ने भाजपा के टिकट को लेकर सियासी चर्चाओं को और तेज कर दिया है।
सबसे बड़ा सियासी संदेश खुद ओमप्रकाश जमदग्नि ने उस वक्त दे दिया, जब उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वह पूरी ताकत, पूरे दमखम और मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे।
यानी अब लक्सर की सियासत में केवल दावेदारी की चर्चा नहीं, बल्कि शक्ति प्रदर्शन के जरिए अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की कवायद भी दिखाई देने लगी है।
अब सवाल यह है कि क्या हजारों ट्रैक्टरों का यह हुजूम भाजपा हाईकमान तक ओमप्रकाश जमदग्नि की लोकप्रियता और जनसमर्थन का संदेश पहुंच पाएगा? क्या 2027 में भाजपा नेतृत्व लक्सर विधानसभा में नए चेहरे पर दांव खेलेगा?
फिलहाल इतना जरूर है कि ओमप्रकाश जमदग्नि के इस शक्ति प्रदर्शन ने लक्सर विधानसभा की राजनीति में हलचल मचा दी है और भाजपा की टिकट की दावेदारी को एक नई चर्चा के केंद्र में ला खड़ा किया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

