Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रजनीश सैनी
रिपोर्ट रजनीश सैनी — लक्सर में लक्सर बालावाली मुख्य मार्ग पर अकोढा कला गांव के पास तेज गति से आमने सामने से आ रही दो कार आपस में टकरा गई गति तेज होने के कारण दोनों ही कार सड़क से नीचे नाले में जा गिरी । हालांकि एक कार चालक को कार की छत पर बने सनरूफ को तोड़कर बाहर निकाला गया जबकि दूसरी कार में सवार लोग अपने आप ही बाहर निकल आए चश्मदीद ने बताया कि दोनों गाड़ियां विपरीत दिशाओं से आ रही थी जैसे ही कार नाले पर बनी पुलिया पर पहुंची तो आपस में टकरा गई…
रिपोर्टर रजनीश सैनी __ आप को बता दें कि कुँवर प्रभा (पी.जी.) कॉलेज लालढांग हरिद्वार में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुश्री नताशा सिंह जो कि सी.ओ. लक्सर के पद पर है कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही, उन्होंने महाविद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए छात्र छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना की। सुश्री नताशा सिंह ने अपने संबोधन में छात्र/छात्राओं को बताया कैसे वे मेहनत और लगन से प्रयास करके सिविल सेवा परीक्षा पास कर देश सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय की अध्यक्ष डॉ प्रभावती, सचिव डॉ के.पी.सिंह…
रिपोर्ट रजनीश सैनी — लक्सर के मुंडाखेड़ा कलां गांव में ग्रामीण मदनपाल के घर में रात्रि के समय में एक विशालकाय मगरमच्छ घुस गया । मदनपाल रात्रि में अपने पशुओं को देखने लिये उठे ही थे कि उन्होंने देखा की एक मगरमच्छ उनके घर में आ गया है । तत्काल ही सभी घरवालों को उठाया शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग जाग गए । और मगरमच्छ के बारे में वनक्षेत्राधिकारी लक्सर को सूचना देकर मामले से अवगत कराया गया ।मामले की गम्भीरता को देखते हुए वन विभाग द्वारा रेस्क्यू टीम को रात्रि में ही रवाना कर दिया गया वन विभाग टीम…
रिपोर्ट रजनीश सैनी — माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।इसी दिन जन्माष्टमी पर्व भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें सुसज्जित झाँकियाँ, राधा–कृष्ण नृत्य-नाटिका तथा आकर्षक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में ओजस्वी (नर्सरी) ने प्रथम स्थान, शिवाय (सीनियर के.जी.) ने द्वितीय स्थान तथा आर्या सेन (के.जी.) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार वैभव, देव एवं पिहू को प्रदान किए गए।इस अवसर पर…
रिपोर्ट रजनीश सैनी — लक्सर के दाबकी महेश्वरी गांव में रात्रि करीब एक बजे एक ग्रामीण के घर में मगरमच्छ घुस गया। घर में मगरमच्छ घुसने से मालिक व बच्चों की जान गले में अटक गए । घर में मगरमच्छ घुसने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई । मगरमच्छ को देखने के लिए रात में ही मौके पर भारी भीड़ जूट गई ।विशालकाय मगरमच्छ होने की सूचना वन विभाग को दी गई वन विभाग कर्मचारी गुरजंट सिंह रात्रि लगभग 2 बजे ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे । कड़ी मसक्कत के बाद विशालकाय मगरमच्छ का…
आज दिनांक 8.8.2025 को माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल लक्सर में राखी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिसमे की विद्यालय के द्वारा राखी प्रतियोगिता एवम अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं विद्यार्थियों द्वारा बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी गई । कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके परिजन भी उपस्थित रहे।विद्यालय के संचालक डॉ विजय सैनी जी द्वारा प्रोग्राम का शुभारंभ किया एवं कार्यक्रम में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर आए हुए सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका एवं…
रिपोर्टर रजनीश सैनी —प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 20वीं किस्त आज शनिवार को देशभर के किसानों को जारी की गई। इस अवसर पर लक्सर की गोवर्धनपुर उपमंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक लाइव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका सीधा प्रसारण वाराणसी, उत्तर प्रदेश से हुआ। लाइव कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों किसानों को बधाई देते हुए ₹5,000 करोड़ की धनराशि उनके खातों में अंतरित की। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता तीन किश्तों में दी जाती है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में…
रिपोर्ट रजनीश सैनी __ हरिद्वार राज्य को नशा मुक्त करने के लिये अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की कमर तोड़ने हेतु आप्रेशन लगान एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है अभियान के दृष्टीगत कोतवाली लक्सर द्वारा क्षेत्र में नियमित रुप से टीमें गठित कर चैकिंग की जा रही है । दिनांक 26.07.2025 को लक्सर पुलिस द्वारा एक नशा तस्कर नाजिम पुत्र रियासत मोहल्ला ढाब सुल्तानपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र- 20 वर्ष को अवैध नशीले Acetaminophen Tramadol HCI & Dicyclomine HCI Capsules व Dicyclomine Hydrochloride Tramadol Hydrochloride & Acetaminophen Capsules के साथ लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त…
ग्राम दाबकी कला में सड़क निर्माण कार्य की सौगात दी गई। लक्सर ब्लॉक प्रमुख डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने मेन रोड से चौधरी चरण सिंह की ओर सी.सी. सड़क तथा मेन रोड से बंसल हॉस्पिटल की ओर इंटरलॉकिंग और सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया।इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पति अर्जुन सिंह चौधरी, हृदय राम चौधरी, निर्भय सिंह चौधरी, ओमपाल नेताजी, दिग्विजय सिंह चौधरी, बृजेश सिंह चौधरी, अजीत सिंह चौधरी, संजीव कुमार चौधरी, रोहित कुमार चौधरी, सत्यवीर सिंह चौधरी, शुभम , जतिन कुमार, अंशुल कुमार सहित क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान…
रिपोर्ट रजनीश सैनीग्राम पंचायत रायसी, निरंजनपुर, खानपुर, ब्रह्मपुर लक्सर के ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान करने के उद्देश्य से माननीय प्रमुख डॉ. हर्ष कुमार दौलत जी ने ग्राम पंचायत रायसी, ग्राम पंचायत निरंजनपुर, ग्राम पंचायत खानपुर ब्रह्मपुर में एक किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इन महत्वपूर्ण सड़कों की कुल लागत ₹1.5 करोड़ है, जिससे क्षेत्र के निवासियों को सुगम यातायात एवं आर्थिक उन्नति का लाभ मिलेगा।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी श्री पवन सिंह सैनी, संबंधित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। स्थानीय जनता ने इस परियोजना के प्रति आभार व्यक्त…
