Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रजनीश सैनी
लक्सर। महाराजा भागीरथी विशाल सैनी सभा रजिस्टर्ड में जिला अध्यक्ष पद को लेकर विवाद खुलकर सामने आ गया है। पूर्व जिला अध्यक्ष बाबूराम सैनी ने संगठन के पदाधिकारियों पर बिना सूचना और बैठक के उन्हें पद से हटाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी जगह ईश्वर चंद सैनी को नया अध्यक्ष बना दिया गया। वहीं, ईश्वर चंद सैनी की ओर से बाबूराम सैनी पर संगठन के हिसाब-किताब में गड़बड़ी के आरोप लगाए जाने से विवाद और गहरा गया है। इस पूरे मामले को लेकर बाबूराम सैनी के समर्थकों में नाराजगी है। मंगलवार को लक्सर-हरिद्वार रोड स्थित मुखिया…
रिपोर्टर रजनीश सैनी – लक्सर में महाराजा भागीरथ की मूर्ति को लेकर चल रहा विवाद लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में अब डॉ. विजय सैनी ने भी अपनी बात रखते हुए स्पष्ट कहा कि यह सैनी समाज से जुड़ा मामला है और दूसरे नेताओं को इसमें राजनीति करने से बचना चाहिए। डॉ. विजय सैनी ने कहा कि महाराजा भागीरथ सैनी समाज के लिए आस्था, सम्मान और गौरव के प्रतीक हैं। ऐसे में उनकी मूर्ति को लेकर चल रहे विवाद को समाज के सम्मान और भावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी…
रिपोर्टर रजनीश सैनी – लक्सर वन प्रभाग क्षेत्र में मगरमच्छों के घरों में घुसने की दो घटनाएं सामने आई हैं। ग्राम खेड़ी कला और टांडा महतोली में घरों के अंदर मगरमच्छ मिलने से लोगों में दहशत का माहौल रहा। सूचना मिलते ही वन विभाग की लक्सर टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों मगरमच्छों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। पहली घटना ग्राम खेड़ी कला की है, जहां सुबह करीब 4 बजे रणबीर पुत्र रतीराम की बैठक में 8 से 10 फुट लंबा विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकाला।…
लक्सर। महाराजा भागीरथ जी की प्रतिमा को लेकर चल रहे मामले के बीच सैनी समाज की बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में रायसी क्षेत्र के कुड़ी नेतवाला में एक निजी स्कूल में सैनी समाज की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई,जिसमें समाज के लोगों ने बाबूराम सैनी को पूर्ण समर्थन देने की बात कही। बैठक में समाज के लोगों ने कहा कि महाराजा भागीरथ जी की प्रतिमा समाज के लोग अपने स्तर पर आर्थिक सहयोग और चंदा एकत्रित करके स्थापित करेंगे। साथ ही प्रतिमा का अनावरण भी समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों के माध्यम से ही कराया जाएगा। बैठक…
रिपोर्टर रजनीश सैनी – किसान सेवा सहकारी संघ के चुनाव में शनिवार को सभापति और उपसभापति पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इसमें अकौढ़ा खुर्द निवासी भाजपा नेता दीपक गुप्ता को उपसभापति और दिनेश कुमार को सभापति चुना गया। दोनों पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण निर्वाचन निर्विरोध रहा। जीत के बाद समर्थकों ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी जताई। रायसी स्थित बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड में संघ के डायरेक्टर पदों के लिए शुक्रवार को चुनाव कराया गया था। चुनाव प्रक्रिया के दौरान दिनेश कुमार, पंकज कुमार…
रिपोर्टर रजनीश सैनी – लक्सर। रेलवे स्टेशन ज्वालापुर और लक्सर के बीच सिग्नल से छेड़छाड़ कर लूटपाट करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयास कर रही थी। पुलिस के अनुसार, 17 मई 2024 को रेलवे स्टेशन ज्वालापुर और लक्सर के मध्य सिग्नल से छेड़छाड़ कर लूटपाट करने के संबंध में थाना जीआरपी लक्सर में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान आरोपी कैनूर का नाम प्रकाश में आया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए…
रिपोर्टर रजनीश सैनी – लक्सर विकासखंड के गांव रायसी में हुए ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव में रितु देवी पत्नी नितिन कुमार ने 820 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे प्रत्याशी को उनसे कम 528 वोट मिले। ग्राम प्रधान पद के लिए हुए इस उपचुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद रितु देवी की जीत सामने आई। गांव में ग्राम प्रधान पद का चुनाव पूर्व प्रधान के इस्तीफे के कारण कराया गया था। जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रधान की सरकारी नौकरी लगने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा…
रिपोर्टर रजनीश सैनी – लक्सर विकासखंड के रायसी गांव में उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहा। मतदान केंद्रों की सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मी अलर्ट नजर आए और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। मतदान प्रक्रिया के दौरान पुलिसकर्मियों ने मतदान केंद्रों पर आने-जाने वाले लोगों पर नजर बनाए रखी। साथ ही शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए लगातार निगरानी की गई। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। पुलिस प्रशासन की…
रिपोर्टर रजनीश सैनी – लक्सर विकासखंड के रायसी गांव में उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहा। मतदान केंद्रों की सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मी अलर्ट नजर आए और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। मतदान प्रक्रिया के दौरान पुलिसकर्मियों ने मतदान केंद्रों पर आने-जाने वाले लोगों पर नजर बनाए रखी। साथ ही शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए लगातार निगरानी की गई। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। पुलिस प्रशासन की…
रिपोर्टर रजनीश सैनी – कोतवाली लक्सर पुलिस ने जान से मारने की नियत से फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से ही लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। दिनांक 9 अक्टूबर को अकोढ़ा कला निवासी सुमित कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोप था कि बहादरपुर निवासी रितिक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसके भाई राकेश के साथ मारपीट की और जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया…
