रिपोर्टर रजनीश सैनी – लक्सर स्थित जमदग्नि पब्लिक स्कूल में दीपावली के पावन अवसर पर दीपावली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ओम प्रकाश जमदग्नि एवं उनके परिवार की ओर से किया गया।समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में आकर्षक मेले का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए। मेले में लोगों के लिए खानपान, मनोरंजन और अन्य आकर्षक गतिविधियों की व्यवस्था की गई। मेले में पहुंचे लोगों ने विभिन्न स्टॉलों का आनंद लिया और दीपावली की खुशियां साझा कीं।
इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। दीपावली मिलन समारोह ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। ओम प्रकाश जमदग्नि एवं उनके परिवार ने सभी का स्वागत करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

