रिपोर्टर रजनीश सैनी – तीन दिन पहले लक्सर से बाबा श्याम के दरबार के लिए निकला आस्था का कारवां आज वापस लक्सर लौट आया है। राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम में बाबा के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी और दिल में भक्ति का भाव साफ दिखाई दिया।
बसों के लक्सर पहुंचते ही बाबा श्याम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। खास बात यह रही कि दर्शन कर वापस लौटे सभी श्रद्धालुओं के लिए दर्जाधारी राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार ओमप्रकाश जमदग्नि की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई और श्रद्धालुओं को भोजन कराकर उनके घरों के लिए रवाना किया गया।
तीन दिन की यात्रा पूरी कर जब श्रद्धालु लक्सर लौटे तो उनके चेहरों पर थकान कम और बाबा श्याम के दर्शन की खुशी ज्यादा नजर आई।
बसों से उतरते ही श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारे लगाए और यात्रा को अपने जीवन का यादगार अनुभव बताया।
किसी श्रद्धालु ने पहली बार खाटू श्याम के दर्शन किए तो किसी ने कहा कि ओमप्रकाश जमदग्नि की निःशुल्क यात्रा की पहल के चलते उन्हें दोबारा बाबा के दरबार में शीश नवाने का सौभाग्य मिला।
लेकिन श्रद्धालुओं की यह यात्रा सिर्फ बाबा के दर्शन के साथ खत्म नहीं हुई।
लक्सर लौटने के बाद भी सेवा का सिलसिला जारी रहा।दर्शन कर वापस पहुंचे सभी श्रद्धालुओं के लिए दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि की ओर से भोजन की विशेष व्यवस्था की गई।
श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया और इसके बाद उन्हें सम्मानपूर्वक उनके घरों के लिए रवाना किया गया।
श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थलों की निःशुल्क यात्रा से उन लोगों को भी दर्शन का अवसर मिल रहा है, जो किसी न किसी वजह से ऐसे धार्मिक स्थलों तक नहीं पहुंच पाते।
इससे पहले भी लक्सर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी पहल की जाती रही है।
अब खाटू श्याम धाम की यह यात्रा भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

