रिपोर्ट रजनीश सैनी — लक्सर में लक्सर बालावाली मुख्य मार्ग पर अकोढा कला गांव के पास तेज गति से आमने सामने से आ रही दो कार आपस में टकरा गई गति तेज होने के कारण दोनों ही कार सड़क से नीचे नाले में जा गिरी । हालांकि एक कार चालक को कार की छत पर बने सनरूफ को तोड़कर बाहर निकाला गया जबकि दूसरी कार में सवार लोग अपने आप ही बाहर निकल आए चश्मदीद ने बताया कि दोनों गाड़ियां विपरीत दिशाओं से आ रही थी जैसे ही कार नाले पर बनी पुलिया पर पहुंची तो आपस में टकरा गई । तेज गति के कारण दोनों ही कार पुलिया पर बनी रेलिंग को तोड़कर नाले में जा गिरी। मिली जानकारी के अनुसार एक कार चालक लक्सर से अमरोहा जा रहा था जबकि दूसरा कार चालक रायसी से लक्सर आ रहा था । तत्काल ही मामले की सूचना लक्सर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचे और क्रेन द्वारा दोनों गाड़ियों को नाले से बाहर निकाल लिया गया दोनों गाड़ियों में सवार तीनों लोगों को मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बताए जा रहे हैं जिन्हें कि लक्सर में एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

