Close Menu
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • उत्तर- प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • धर्म-आस्था
  • वायरल वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

महाराजा भागीरथ की मूर्ति विवाद पर डॉ. विजय सैनी का बयान, बोले—यह सैनी समाज का मामला, दूसरे नेता राजनीति न करें

October 19, 2026

लक्सर में एक ही दिन दो घरों में निकले मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

October 19, 2026

लक्सर में महाराजा भागीरथ प्रतिमा मामले में रायसी में सैनी समाज की बड़ी बैठक,बाबूराम सैनी को समर्थन देने की बात कही।

October 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
rpnnewsrpnnews
Subscribe
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • उत्तर- प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • धर्म-आस्था
  • वायरल वीडियो
rpnnewsrpnnews
Home»वायरल वीडियो»लक्सर के बसेड़ी में यति नरसिंहानंद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, मुस्लिम समाज ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
वायरल वीडियो

लक्सर के बसेड़ी में यति नरसिंहानंद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, मुस्लिम समाज ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

रजनीश सैनीBy रजनीश सैनीOctober 5, 2024No Comments2 Mins Read
Share
LinkedIn Facebook Twitter Pinterest Telegram WhatsApp

लक्सर (रजनीश सैनी) : जहां देश भर में स्वामी यति नरसिंह आनंद के बयान पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं वहीं उसी क्रम में लक्सर के बसेड़ी खादर में यति नरसिंहानंद द्वारा पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज द्वारा कड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। बसेड़ी अड्डे चौक पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर यति नरसिंहानंद के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका।

प्रदर्शन का नेतृत्व भीम आर्मी जय भीम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सेठपुर व मास्टर रिज़वान ने किया। उन्होंने कहा कि यति नरसिंहानंद की अपमानजनक टिप्पणियों से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरसिंहानंद ने गाजियाबाद स्थित हिंदी भवन में एक कार्यक्रम के दौरान पैगंबर मोहम्मद साहब और मुसलमानों के शिक्षण संस्थानों पर विवादित बयान दिया है, जिससे समाज में तनाव और हिंसा की संभावना बढ़ा दी है।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि महंत नरसिंहानंद को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तो मुस्लिम समाज विरोध प्रदर्शनों और रैलियों के माध्यम से अपना रोष प्रकट करता रहेगा।

बसेड़ी में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में भीम आर्मी जय भीम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सेठपुर , मास्टर रिजवान,इजराहूल अंसारी जिला मंत्री हरिद्वार, रियाज उल हसन, शाहनूर, शादाब जहीद हसन अन्य ग्रामवासियों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

प्रदर्शन के अंत में, मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर नरसिंहानंद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp
रजनीश सैनी
  • Website
  • Facebook

Related Posts

महाराजा भागीरथ की मूर्ति विवाद पर डॉ. विजय सैनी का बयान, बोले—यह सैनी समाज का मामला, दूसरे नेता राजनीति न करें

October 19, 2026

लक्सर में एक ही दिन दो घरों में निकले मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

October 19, 2026

लक्सर में महाराजा भागीरथ प्रतिमा मामले में रायसी में सैनी समाज की बड़ी बैठक,बाबूराम सैनी को समर्थन देने की बात कही।

October 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Our Picks
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
Don't Miss

महाराजा भागीरथ की मूर्ति विवाद पर डॉ. विजय सैनी का बयान, बोले—यह सैनी समाज का मामला, दूसरे नेता राजनीति न करें

रिपोर्टर रजनीश सैनी – लक्सर में महाराजा भागीरथ की मूर्ति को लेकर चल रहा विवाद…

लक्सर में एक ही दिन दो घरों में निकले मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

October 19, 2026

लक्सर में महाराजा भागीरथ प्रतिमा मामले में रायसी में सैनी समाज की बड़ी बैठक,बाबूराम सैनी को समर्थन देने की बात कही।

October 19, 2026

रायसी सहकारी संघ में दीपक गुप्ता उपसभापति, दिनेश कुमार बने सभापति निर्विरोध हुआ निर्वाचन, समर्थकों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी

October 17, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

About Us
About Us

RPN News भारत का उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों को आसान भाषा में महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हम किसी भी राजनीतिक, धार्मिक और व्यक्ति विशेष की विचारधारा का समर्थन नहीं करते है , हमारा उद्देश्य सिर्फ निष्पक्ष और सच्ची खबरें को अपने पाठको तक पहुंचाना है .

Email Us: info@rpnnews.in
Contact: +91 9917929992

Our Picks
New Comments
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • हरिद्वार
    • देश-दुनिया
    • Buy Now
    © 2026 RPN News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Ad Blocker Enabled!
    Ad Blocker Enabled!
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.
    Go to mobile version