रिपोर्ट रजनीश सैनी – लक्सर — पिछले 23 दिनों से आंगनबाड़ी कर्मचारी लगातार धरने पर बनी हुई है लक्सर में लगभग 700 आंगनबाड़ी कर्मचारी कार्यरत है सभी ने एक राय होकर कार्य बहिष्कार किया हुआ है सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री बाल विकास परियोजना कार्यालय के सामने धरने पर बैठी हुई है इन लोगों का कहना है कि पिछले 23 दिनों से हमारे बीच चाहे क्षेत्रीय विधायक हो या सांसद कोई नहीं आया है किसी ने हमारी समस्या नहीं सुनी इन लोगों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर हमारे वेतन में वृद्धि नहीं की जाती है और हमारी समस्याओं का निदान नहीं किया जाता है तो हम आगामी लोकसभा चुनाव में नोटा का बटन दबाकर चुनाव का बहिष्कार करेंगे हम नोटा का बटन दबाकर अपना मताधिकार का प्रयोग भी करेंगे और किसी सरकार का गठन भी नही करेंगे हमे ऐसी सरकारों की जरूरत नही है ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
