Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रजनीश सैनी
रिपोर्ट – रजनीश सैनी – दिनांक 24.7.24 को आदित्यवीर पुत्र परमवीर सिह ने लक्सर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपने नलकूप चोरी होने की सूचना दी । तहरीर पर थाना पर मुक़दमा पंजीकृत कर चोरो की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी।गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश व धरपकड़ हेतु थाना क्षेत्र में सम्भावित स्थानो में तलाश कर अभियुक्त अमरीश का नाम प्रकाश में आया अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार सम्भावित स्थानो पर दबिश की जा रही थी । लेकिन अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।दिनांक 19.11.2024 को पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग के दौरान अभियुक्त को रायसी…
रिपोर्ट रजनीश सैनी- दिनांक 12/10/24 को जोनी पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम केवलपुरी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार ने लिखित तहरीर देते हुए बताया कि गौरव चौहान ने एक जमीनी विवाद में मारपीट की तथा गौरव चौहान द्वारा तमंचा लहराया गया जिसकी कि मोके पर वीडियो बनाया गया है । जिसके आधार पर कोतवाली लक्सर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। तहरीर में नामजद गौरव चौहान द्वारा तमंचा लहराने का विडियो सामने आने पर लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान दिनांक 12.10.2024 को गौरव चौहान नाम के व्यक्ति को 01 अबैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस के साथ पकड़ा।…
लक्सर के बसेड़ी में यति नरसिंहानंद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, मुस्लिम समाज ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
लक्सर (रजनीश सैनी) : जहां देश भर में स्वामी यति नरसिंह आनंद के बयान पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं वहीं उसी क्रम में लक्सर के बसेड़ी खादर में यति नरसिंहानंद द्वारा पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज द्वारा कड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। बसेड़ी अड्डे चौक पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर यति नरसिंहानंद के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व भीम आर्मी जय भीम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सेठपुर व मास्टर रिज़वान ने किया। उन्होंने कहा कि यति नरसिंहानंद की…
रिपोर्ट रजनीश सैनी – दिनांक 2- 10- 2024 को गांधी जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष पर नवयुवा कल्याण समिति ने एम एम जूनियर हाई स्कूल सैदाबाद में सार्वजनिक एकता पर्यावरण व स्वास्थ्य के लिए वृक्षारोपण किया व बच्चों के लिए खेलकूद का आयोजन किया गया जिसमे की बच्चों ने दौड़ लगाई विजेता बच्चों को समिति की ओर से सम्मानित भी किया गया । इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बच्चों को अपने जन्मदिन पर एक पेड़ अवश्य लगाने को कहा और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की शपथ दिलाई । इस…
रिपोर्ट रजनीश सैनी – दिनांक 05.09.2024 को रेखा देवी पत्नी विपिन कुमार निवासी ग्राम कुडी भगवानपुर कोत0 लक्सर जनपद हरिद्वार ने तहरीर देकर बताया कि दिनांक 02/09/24 को अपने घर कुडी भगवानपुर से दो व्यक्तियों शिवा उर्फ शीश कुमार पुत्र महिपाल भंगड निवासी ग्राम महारजपुर खुर्द व अमन पुत्र ब्रिजेश निवासी महारजापुर कला ने उनकी मो0सा0 सं0 08 बीबी-2968 को चोरी कर लिया है । घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल SHO लक्सर द्वारा अभियुक्तगण की धरपकड़ हेतु अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गयी । गठित पुलिस टीम द्वारा स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाकर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरो…
रिपोर्ट रजनीश सैनी – सार्वजनिक स्थान व खुले में बैठकर शराब पीने वालों 39 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई( 81)पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई व उनसे जुर्माने के रूप में 10050/रुपए नगद वसूले गये । प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा दिनांक 04/09/2024 को रात्रि में अलग-अलग टीमें बनाकर कार्रवाई हेतु सभी चोकी इंचार्ज को निर्देशित किया गया ।गठित टीमों द्वारा क़स्बा लक्सर, सुल्तानपुर, रायसी, व भीखकमपुर क्षेत्रों में होटल, ढाबो, व सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वालों के विरुद्ध चैकिंग के दौरान 39 लोग सार्वजानिक स्थान में शराब पीते व पिलाते हुए पाए गए जिनके विरुद्ध पुलिस द्वारा 81 पुलिस अधिनियम…
रिपोर्ट रजनीश सैनी – कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान दिनांक 30.08.2024 को विशाल नाम के 01 व्यक्ति को अबैध चाकू के साथ पकड़ा गया व्यक्ति क्षेत्र में किसी बडी घटना को अंजाम देने कि फिराक में था लक्सर पुलिस टीम की सतर्कता से समय रहते उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, पकडे गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में मुक़दमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है l अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है
रिपोर्ट रजनीश सैनी – लक्सर के अकबरपुर उद गांव में शिक्षा विभाग द्वारा कस्तुरबा गांधी (रमसा) बालिका आवासीय विद्यालय बनाया गया है जिसमें बालिकाएं शिक्षा ग्रहण कर रही है आज इस आवासीय परिसर से दो छात्राओं के अचानक गायब हो जाने की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया अधिकारी मौके पर पहुंच गए सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और हंगामा काटने लगे परिजनों ने शिक्षा विभाग से तैनात वार्डन पर गंभीर आरोप लगाए हैं इससे पहले भी यह छात्रावास चर्चाओं में आ चुका है मामला पुलिस तक पहुंच गया है अब मामले की जांच…
रिपोर्ट – रजनीश सैनी – दिनांक 25.08.24 की रात्रि में रतन सिंह व महेंद्र सिंह दोनों के बीच शराब पीकर आपसी कहासुनी हुई। जिसमें रतन सिंह ने अपने चचेरे भाई महेंद्र सिंह के चेहरे व सिर पर ईट से वार कर हत्या की । आपसी कहा सुनी में अपने ही चचेरे भाई के सिर व चेहरे पर ईट से वार कर की थी हत्या । हत्या जैसे जघन्य घटना होने के बाद कोई भी परिजन तहरीर लिखाने को तैयार नहीं हुआ।थाना अध्यक्ष खानपुर द्वारा हत्या जैसे जगन्य अपराध को देखते हुए स्वयं के बयान के आधार पर थाना खानपुर पर…
विश्व उपभोक्ता संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम ने संगठन की राष्ट्रीय महासचिव एवं सहारनपुर मंडल की प्रभारी डॉक्टर शाज़िया नाज़ एडवोकेट की संस्तुति पर हरिद्वार -निवासी सचिन कुमार को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है तथा आशा व्यक्त की है की सचिन कुमार जनपद हरिद्वार में उपभोक्ता संरक्षण हेतु चलाए जा रहे इस स्वैचिछक आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु अपने स्तर से हर संभव प्रयास समय-समय पर करते रहेंगे विश्व उपभोक्ता संगठन की राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर शाज़िया नाज़ ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद साजिद सिद्दकी को…
