रिपोर्टर रजनीश सैनी – जनपद हरिद्वार में अपराध और नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लक्सर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7.12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इन कार्रवाइयों से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के अभियान को गति मिली है।

स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से उस्मान अली पुत्र सुलेमान निवासी एथल बुजुर्ग, थाना पथरी, हरिद्वार को 7.12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

सुल्तानपुर क्षेत्र से तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

वहीं दूसरी कार्रवाई में लक्सर पुलिस ने सुल्तानपुर क्षेत्र से हिस्ट्रीशीटर शाहआलम उर्फ भूरा पुत्र हाकम निवासी ग्राम जैनपुर मतलूबपुर, कोतवाली लक्सर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते उसे समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिस्ट्रीशीटर पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के अनुसार शाहआलम उर्फ भूरा का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं में पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 और 2024 में भी कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे।

दोनों कार्रवाइयों में शामिल रही पुलिस टीमें

पहली कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट, उपनिरीक्षक समीप पांडे, हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश और हेड कांस्टेबल अरविंद रावत शामिल रहे।

वहीं दूसरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट, उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह नेगी, कांस्टेबल नरेश नेगी और कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह बिष्ट शामिल रहे।

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार और आपराधिक गतिविधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version