रिपोर्टर – रजनीश सैनी लक्सर। हरिद्वार जनपद के लक्सर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने गौकशी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से करीब 120 किलोग्राम गौमांस और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अपराधियों और गौ-तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 27 अक्टूबर 2026 को लक्सर पुलिस ग्राम संघीपुर क्षेत्र में चेकिंग और कार्रवाई के दौरान गन्ने के खेत में पहुंची, जहां कथित तौर पर गौकशी की जा रही थी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीन आरोपी अंधेरे और गन्ने की फसल का फायदा उठाकर फरार हो गए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version