रिपोर्टर रजनीश सैनी – लक्सर। रेलवे स्टेशन ज्वालापुर और लक्सर के बीच सिग्नल से छेड़छाड़ कर लूटपाट करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयास कर रही थी।
पुलिस के अनुसार, 17 मई 2024 को रेलवे स्टेशन ज्वालापुर और लक्सर के मध्य सिग्नल से छेड़छाड़ कर लूटपाट करने के संबंध में थाना जीआरपी लक्सर में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान आरोपी कैनूर का नाम प्रकाश में आया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 7 जनवरी 2026 को उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
जीआरपी पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर 2026 को शाम 7:05 बजे रेलवे स्टेशन ऐथल के आम के बाग के पास से इनामी आरोपी कैनूर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया
पुलिस के अनुसार, आरोपी कैनूर के खिलाफ जीआरपी देहरादून, लक्सर और प्रयागराज में विभिन्न धाराओं में कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूटपाट सहित अन्य गंभीर आपराधिक मामले शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में जीआरपी लक्सर के थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौहान तथा एसओजी जीआरपी हरिद्वार के हेड कांस्टेबल करुणेश कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।
जीआरपी पुलिस की इस कार्रवाई को फरार और इनामी आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

