रिपोर्टर रजनीश सैनी – लक्सर विकासखंड के गांव रायसी में हुए ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव में रितु देवी पत्नी नितिन कुमार ने 820 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे प्रत्याशी को उनसे कम 528 वोट मिले।
ग्राम प्रधान पद के लिए हुए इस उपचुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद रितु देवी की जीत सामने आई। गांव में ग्राम प्रधान पद का चुनाव पूर्व प्रधान के इस्तीफे के कारण कराया गया था। जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रधान की सरकारी नौकरी लगने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके चलते ग्राम प्रधान पद रिक्त हो गया था।
इसके बाद रिक्त पद को भरने के लिए उपचुनाव कराया गया। मतदान के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतदान केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
रितु देवी की जीत के साथ ही रायसी गांव को नया ग्राम प्रधान मिल गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

