रिपोर्टर रजनीश सैनी – कोतवाली लक्सर पुलिस ने जान से मारने की नियत से फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से ही लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।
दिनांक 9 अक्टूबर को अकोढ़ा कला निवासी सुमित कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोप था कि बहादरपुर निवासी रितिक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसके भाई राकेश के साथ मारपीट की और जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया था।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 1044/26 धारा 109(1)/352/3(5) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP हरिद्वार ने एसपी ग्रामीण और सीओ लक्सर के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

प्रभारी निरीक्षक लक्सर प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में टीम ने लगातार दबिश दी। आखिरकार पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सुरागरसी से आरोपी को 11 अक्टूबर को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी:
रितिक पुत्र शरणवीर सिंह, निवासी बहादरपुर खादर, लक्सर

पुलिस के मुताबिक घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है, जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस टीम में शामिल रहे – SHO प्रवीण सिंह कोश्यारी, वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश बिष्ट, उप निरीक्षक समीप पांडेय और कांस्टेबल मनोज शर्मा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version