रिपोर्टर रजनीश सैनी – उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त ओमप्रकाश जमदग्नि के नेतृत्व में आयोजित बाइक रैली में हजारों युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। खराब मौसम और भारी बारिश के बावजूद रैली में शामिल युवाओं का जोश कम नहीं हुआ। रैली में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से युवा अपनी मोटरसाइकिलों के साथ पहुंचे।

बाइक रैली का शुभारंभ ओमप्रकाश जमदग्नि पब्लिक स्कूल से हुआ। इसके बाद रैली लक्सर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी। रास्ते में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने रैली का स्वागत किया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिली।

रैली के दौरान भारी बारिश होने के बावजूद प्रतिभागियों का उत्साह बना रहा। खराब मौसम भी युवाओं को अपने कदम पीछे खींचने पर मजबूर नहीं कर सका और वे पूरे जोश के साथ रैली में शामिल रहे।

इस अवसर पर राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि वह इस बाइक रैली को राष्ट्र को समर्पित करते हैं। उन्होंने रैली में शामिल सभी युवाओं और क्षेत्रवासियों का हार्दिक अभिवादन करते हुए आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बारिश के बावजूद युवाओं का उत्साह और सहभागिता सराहनीय रही।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version