रिपोर्टर रजनीश सैनी – लक्सर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में लकड़ी तस्करों ने प्रतिबंधित पेड़ों पर आरा चलाकर उन्हें ट्रक में लादा और मौके से फरार हो गए।
मामले की भनक वन विभाग को लगी तो टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रतिबंधित लकड़ी से भरे ट्रक को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया। हालांकि, वन विभाग की कार्रवाई से पहले ही लकड़ी तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
तस्वीरें लक्सर के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव की हैं, जहां प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई कर उन्हें खुलेआम ट्रक में लोड किया जा रहा था।
बताया जा रहा है कि लकड़ी तस्कर पेड़ों को काटकर ट्रक में भरकर निकलने की फिराक में थे, लेकिन इसी बीच वन विभाग को इसकी सूचना मिल गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
वन विभाग की टीम को देखकर लकड़ी तस्कर मौके से फरार हो गए, लेकिन प्रतिबंधित पेड़ों से भरा ट्रक उनके हाथ लग गया।
वन विभाग के मुताबिक ट्रक में आम, शीशम और सिम्बल समेत प्रतिबंधित पेड़ों की लकड़ी बरामद हुई है।
वन विभाग ने ट्रक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।
वहीं विभाग का कहना है कि ट्रक चालक और पेड़ों की कटाई में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है। अब वन विभाग मामले में आगे की कार्रवाई करने की बात कह रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

