रिपोर्टर रजनीश सैनी – लक्सर। आज सवेरे खानपुर पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है,पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना खानपुर की गोवर्धनपुर पुलिस चौकी पुलिस सहीपुर तिराहे पर
रविवार तड़के चैकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस और संदिग्ध टेंपो सवार के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध ने पहले टेंपो पुलिसकर्मियों पर चढ़ाने का प्रयास किया और खानपुर की ओर भागने के बाद धरमुपुर मार्ग पर शमशान घाट के पास गन्ने के खेत में घुसकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे उप जिला चिकित्सालय रुड़की रेफर कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ शाहीपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सिकंदरपुर की ओर से एक संदिग्ध टेंपो आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कथित तौर पर टेंपो पुलिसकर्मियों पर चढ़ाने की कोशिश की और खानपुर की ओर तेजी से भाग निकला। चौकी प्रभारी ने तत्काल मामले की सूचना खानपुर कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार पुलिस बल के साथ आरोपी की तलाश में रवाना हुए। धर्मपुर मार्ग पर श्मशान घाट के पास पुलिस ने टेंपो को सड़क पर लावारिस हालत में खड़ा पाया। चालक टेंपो छोड़कर पास के गन्ने के खेत में घुस गया। पुलिस के अनुसार, खेत से आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई और पुलिस ने उसे दबोच लिया।
घायल आरोपी की पहचान आरिफ पुत्र खलील निवासी तोड़ा जलालपुर, कोतवाली रुड़की के रूप में हुई है। उसे पहले सीएचसी लक्सर ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने हालत को देखते हुए उप जिला चिकित्सालय रुड़की रेफर कर दिया।
खानपुर थाना अध्यक्ष गोविंद कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि चेकिंग के दौरान संदिग्ध टेंपो चालक ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया और भागते समय पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version