रिपोर्टर रजनीश सैनी – आज लक्सर ब्लॉक के रायसी गांव के समस्त आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सुपरवाइजरों ने संयुक्त रूप से क्षेत्र की आशा बहनों और गर्भवती महिलाओं का फूल-माला पहनाकर सम्मान किया। इस सम्मान का उद्देश्य जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में उनके अमूल्य योगदान को सराहना है।

बैठक में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष चर्चा की गई। आंगनवाड़ी सुपरवाइजर द्वारा बताया गया कि प्रसव पूर्व महिलाओं को किस प्रकार रहना चाहिए और क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

1. खान-पान पर ध्यान: हरी सब्जियां, दालें, दूध, फल और आयरन-युक्त भोजन का सेवन करें।
2. नियमित जांच: समय-समय पर आंगनवाड़ी केंद्र पर वजन, रक्तचाप और हीमोग्लोबिन की जांच करवाएं।
3. आराम और स्वच्छता: भारी काम से बचें, पूरी नींद लें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
4. टीकाकरण: टिटनेस सहित सभी जरूरी टीके समय पर लगवाएं।

इस अवसर पर सभी आशा बहनों ने गर्भवती महिलाओं को किसी भी परेशानी पर तुरंत आशा या आंगनवाड़ी केंद्र से संपर्क करने की अपील की। कार्यक्रम में पोषण के महत्व पर भी ध्यान दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुपरवाइजर कमलेश मैडम के द्वारा की गई और मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनामिका, रेनू, अंजना, आशा बहने वह लाभार्थी मौजूद रही।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version