रिपोर्ट रजनीश सैनी – लक्सर वन अनुभाग के अंतर्गत लगातार वन्यजीवों की सूचना मिल रही है। इसी क्रम में आज ग्राम अकबरपुर ऊद में एक मगरमच्छ घुसने की सूचना प्राप्त हुई। बताया गया कि मगरमच्छ आबादी क्षेत्र में आकर जसविंदर मास्टर जी के घर में घुस गया था, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही लक्सर वन टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने सूझबूझ और सुरक्षा उपकरणों के साथ मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को उसके प्राकृतिक वास स्थल पर सुरक्षित छोड़ दिया गया।
ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। रेस्क्यू टीम में शामिल रहे गुरजन्ट सिंह, वन कर्मी लक्सर रेंज टीम
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगली जानवर दिखने पर स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version