*

रिपोर्टर रजनीश सैनी – लक्सर, 19 सितंबर 2026 आज दिनांक 19-09-2026 को प्रातः 2:00 बजे ग्राम भूरनी खतिरपुर से एक सनसनीखेज सूचना प्राप्त हुई। गांव के पास एक खेत में 10 फुट लंबा विशालकाय मगरमच्छ देखे जाने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग की लक्सर टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही लक्सर वन रेंज की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

टीम ने बड़ी सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से काबू में किया।

*मगरमच्छ का विवरण:*
– *लंबाई:* 10 फुट
– *वजन:* 1 क्विंटल 36 किलोग्राम

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद मेडिकल जांच की गई, जिसके बाद उसे उसके प्राकृतिक वास स्थल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

समय पर टीम के पहुंचने से एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने वन विभाग की लक्सर टीम की तत्परता की सराहना की है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version