रिपोर्टर रजनीश सैनी – भारतीय किसान यूनियन क्रांति के प्रदेश अध्यक्ष यूनुस प्रधान की अध्यक्षता में सुल्तानपुर में संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष यूनुस प्रधान ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन क्रांति द्वारा आगामी 24 सितंबर को देहरादून कूच किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों और संगठन के कार्यकर्ताओं के शामिल होने की तैयारी की जा रही है।
यूनुस प्रधान ने बताया कि देहरादून पहुंचकर किसानों की विभिन्न मांगों से संबंधित 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जाएगा। संगठन की ओर से कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां किए जाने की जानकारी दी गई।
बैठक के दौरान किसानों से जुड़े मुद्दों और संगठन की आगामी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और किसानों के कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version