लक्सर। भारतीय किसान यूनियन (क्रांति अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी ने लक्सर उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई कथित पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए निष्पक्ष जांच, छात्रों से संवाद और शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पद से हटाने, पेपर लीक मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, शिक्षा एवं चिकित्सा को अधिक सुलभ बनाने तथा निजी शिक्षण संस्थानों से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक कदम उठाने की मांग भी शामिल है। संगठन ने छात्रों के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version