गोविंदगढ़ के ग्रामीणों ने मारपीट, सामान और आभूषण गायब होने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की

रिपोर्ट रजनीश सैनी – लक्सर। पथरी क्षेत्र के गोविंदगढ़ गांव निवासी रीना पत्नी पंकज, अनुभव पुत्र सेवाराम, पंकज पुत्र नैन सिंह और अजीत सिंह ने शुक्रवार को लक्सर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने साथ मारपीट की घटना होने का आरोप लगाया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, बीती 1 जून को शाम करीब 5:30 बजे वे एक जमीन को गिरवी रखकर धनराशि लेने के सिलसिले में लक्सर तहसील आए थे। उनका आरोप है कि तहसील मोड़ के पास पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की।
जिसकी विडियो भी वायरल हो रही है।
रीना ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान कालूराम, श्रवण, भागमल, दीपक, शुभम और दो अन्य व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने यह भी दावा किया कि घटना के दौरान उनका मोबाइल फोन, वाहन और अन्य सामान छीन लिया गया तथा उनके कान और गले के आभूषण भी गायब हो गए। रीना ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की।

वहीं, पीड़ित अनुभव ने बताया कि पंकज और उनकी पत्नी उन्हें किसी काम के सिलसिले में लक्सर तहसील लेकर आए थे। उनका आरोप है कि वहां पंकज के दोनों चाचा और उनके बेटे मौजूद थे, जिन्होंने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने भी पुलिस और प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल,ये सभी आरोप पीड़ित पक्ष द्वारा प्रेस वार्ता में लगाए गए हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version